Rotary Club of Korba : रोटरी क्लब ऑफ द्वारा प्रसाद नेत्रालय के सहयोग से 96 मरीजों की निशुल्क जाँच,15 मरीजों प्रसाद नेत्रालय में होगा निशुल्क अपरेशान

- Advertisement -

कोरबा। Rotary Club of Korba : रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा प्रसाद नेत्रालय कोरबा के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 96 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

Rotary Club of Korba

Rotary Club of Korba
Rotary Club of Korba

जांच के दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. प्रसाद नेत्रालय, कोरबा में किया जाएगा।

बताते चलें की 15 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ. प्रसाद नेत्रालय, कोरबा में किए जाएंगे। इसके पूर्व रोटरी क्लब द्वारा 4 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा चूका हैँ वहीं 100 लोगों का निशुल्क ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया हैँ.

- Advertisement -

 

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा इससे पहले भी 4 मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। क्लब ने अब रोटरी के माध्यम से 100 जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Rotary Club of Korba

 

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा प्रसाद नेत्रालय के सहयोग से आगे भी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लब ने आम नागरिकों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर अपनी आंखों की जांच अवश्य करवाएं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -