कटघोरा : Four police personnel including a Korba TI suspended : कबाड़ कारोबार से जुड़े कथित लेन-देन के मामले ने कटघोरा पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। मामले में थानेदार (TI) समेत 4 पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई बताया जा रहा है कि एक कबाड़ की गाड़ी को छोड़ने के नाम पर पैसों का लेनदेन हुआ इसके बावजूद गाड़ी को नहीं छोड़ा गया इसके पश्चात कबड्डी में उक्त मामले की शिकायत एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की सिद्धार्थ तिवारी ने जांच उपरांत TI एवं ASI सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया हैँ.
Four police personnel including a Korba TI suspended

सूत्रों के अनुसार, छुरी के साहू नामक कबाड़ कारोबारी की एक गाड़ी कुछ दिन पहले कटघोरा पुलिस ने पकड़ी थी। गाड़ी छुड़ाने के लिए कारोबारी ने कथित तौर पर थाने के एक लाइजनर से संपर्क किया। आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के एवज में तीन पेटी में सौदा तय हुआ।
कथित सौदे के बाद कबाड़ कारोबारी द्वारा लाइजनर को रकम दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन इसके बावजूद गाड़ी नहीं छोड़ी गई। इसके बाद कारोबारी ने कथित लेन-देन को लेकर शिकायत कर दी।
Four police personnel including a Korba TI suspended

शिकायत के बाद मामले की जांच कटघोरा एसडीओपी द्वारा की गई। जांच के दौरान थाने में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सूत्रों का दावा है कि फुटेज में कथित लेन-देन से जुड़ी गतिविधियां सामने आने के बाद शिकायत में लगाए गए आरोपों को जांच में गंभीरता से लिया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई करते हुए थानेदार एमबी पटेल, एएसआई राम पांडेय, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे और हवलदार सुरेश तंवर समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
CCTV ने खोले राज Four police personnel including a Korba TI suspended
इस पूरे घटनाक्रम में थाने में लगे CCTV कैमरे यानी ‘तीसरी आंख’ की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। यदि CCTV फुटेज की जांच नहीं होती तो क्या कथित लेन-देन का मामला सामने आ पाता, यह सवाल भी अब चर्चा में है।
छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद कटघोरा की पुलिसिंग और विभागीय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर थाने के भीतर कथित लेन-देन की स्थिति क्यों बनी और क्या इसकी भनक वरिष्ठ अधिकारियों को पहले नहीं लगी?
बहरहाल जाँच का दायरा कितना होगा यह देखने वाले बात हैँ चुंकि कबाड़ का काम आज भी निर्बाध गति से चाल रहा हैँ और दबे चुपके पुलिस उन कबाड़ व्यवसाईयों को संरक्षण दिए हुए हैँ हालांकि एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने कबाड़ व्यवसाय को पूरी तरह बंद कराया हुआ हैँ.





