कोरबा MP नगर में दों कारों की आमने सामने भिड़ंत चालक गंभीर, तेज रफ़्तार से हुआ हादसा 

- Advertisement -

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपी नगर में शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -

हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -