योजनाकार रफीक मेमन ने प्रधानमंत्री को भेजा सुझाव,₹200 से अधिक पेट्रोल-डीज़ल और सोना चांदी की खरीद डिजिटल पेमेंट से हो

- Advertisement -

कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) कोरबा जिला के योजनाकार मोहम्मद रफीक मेमन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को “₹200 से अधिक पेट्रोल-डीज़ल एवं सोना-चांदी की खरीद डिजिटल माध्यम से कराने तथा पूरे विश्व से X एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अमेरिका एवं इज़राइल नेतृत्व को शांति वार्ता हेतु संदेश भेजने का वैश्विक आवाहन” संबंधी राष्ट्रीय सुझाव कोरबा जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित।

माननीय प्रधानमंत्री श्री  द्वारा हाल ही में राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीज़ल की बचत, अनावश्यक खर्चों में कमी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रहित में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के किए गए आवाहन से प्रेरित होकर कोरबा जिला के योजनाकार एवं टैक्स एडवोकेट मोहम्मद रफीक मेमन ने कोरबा जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को 6 माह के विशेष “राष्ट्रीय संयम एवं संसाधन संरक्षण अभियान” संबंधी विस्तृत सुझाव पत्र प्रेषित किया है।

- Advertisement -

पत्र में प्रमुख रूप से निम्न सुझाव दिए गए हैं —

1. ₹200 से अधिक के पेट्रोल-डीज़ल की खरीद पर आगामी 6 माह तक डिजिटल भुगतान अनिवार्य किया जाए।

2. सोना-चांदी एवं महंगे आभूषणों की खरीद केवल डिजिटल माध्यम से किए जाने की विशेष व्यवस्था लागू की जाए।

3. सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन बचत एवं राष्ट्रहित संबंधी जागरूकता संदेश लगाए जाएँ।

4. मंत्रियों एवं वीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या सीमित कर सादगी एवं अनुशासन को बढ़ावा दिया जाए।

5. विदेशी मुद्रा संरक्षण हेतु अनावश्यक विदेशी यात्राओं में स्वैच्छिक संयम अपनाने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया जाए।

6. सरकारी योजनाओं में अपात्र लाभार्थियों की प्रभावी जांच एवं फिल्टरिंग अभियान चलाया जाए।

7. सोशल मीडिया पर आर्थिक एवं भ्रामक अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

8. सुझाव पत्र में विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्री  से यह निवेदन किया गया है कि वे भारत सहित पूरे विश्व के नागरिकों से X (Twitter) एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति  एवं इज़राइल के प्रधानमंत्री  को बड़े स्तर पर शांति एवं वार्ता के समर्थन में संदेश भेजने का वैश्विक आवाहन करें। सुझाव में कहा गया है कि जब दुनिया भर के करोड़ों नागरिक एक साथ “युद्ध नहीं, वार्ता” का संदेश देंगे, तो इसका वैश्विक नेतृत्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा मानवता, विश्व शांति एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सुझाव पत्र में यह संदेश भी शामिल किया गया —
“Please choose peace talks over war for the sake of global economy and humanity.”

मोहम्मद रफीक मेमन ने कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक कुछ समय के लिए संयम, सादगी एवं जिम्मेदारी अपनाए, तो भारत आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर एवं भविष्य के लिए अधिक सुरक्षित बन सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -