Chhattisgarh Self-Enumeration 2027 कब जनगणना के लिए यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं है सरकार ने सही और सटीक जनगणना करने के उद्देश्य से अब पोर्टल भी जारी किया है जिसमें आप खुद अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं आईए जानते हैं की फॉर्म कैसे भरना है स्टेप बाय स्टेप समझते हैं
छत्तीसगढ़ के सभी नागरिक ध्यान दें! घर बैठे अपनी जनगणना खुद भरें।

*क्या करना है – Step by Step*
1. *पोर्टल खोलें*: https://se.census.gov.in/ पर जाएं
2. *राज्य चुनें*: Chhattisgarh सेलेक्ट करें + Captcha भरें
3. *रजिस्टर करें*: मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें → OTP से verify करें
4. *भाषा चुनें*: हिंदी/English में से कोई भी
5. *फॉर्म भरें*: घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के सदस्य, बिजली-पानी-शौचालय, TV-फोन-गाड़ी जैसी जानकारी
6. *Submit करें*: आखिरी में “Final Submit” दबाएं
7. *SE ID मिलेगी*: Submit के बाद *11-अंकों की SE ID* मिलेगी जो ‘H’ से शुरू होती है
– ये SMS और Email पर भी आएगी
– *Screenshot ले लें या कहीं लिख लें*
8. *प्रगणक को दें*: 1 May को जब Enumerator घर आए, तो यही SE ID उन्हें बता देना। वो इसे Verify कर लेंगे
जरूरी बातें Chhattisgarh Self-Enumeration 2027

1. *तारीख*: CG के लिए Self-Enumeration *16 अप्रैल – 30 अप्रैल 2026* तक खुली है। Enumerator *1 मई – 30 मई* के बीच आएगा।
2. *ID 11 Digit की है*, 12 की नहीं। ‘H’ + 11 नंबर = Total 12 character। जैसे: H12345678901
3. ये काम सिर्फ आप अपने मोबाइल/कंप्यूटर से ही कर सकते हो। Data पूरी तरह गोपनीय रहता है
4. *Draft Save* कर सकते हो। आखिरी तारीख से पहले Edit भी हो जाएगा
#जनगणना2027 #SelfEnumeration #CensusIndia #Chhattisgarh
—





