Korba : पागल बना महिलाओं के लिए जी का जंजाल, पुलिस को सूचना देने के बाद भी बैठी रही निष्क्रिय, युवती को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश देखें विडिओ

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) कोरबा पावर हाउस रोड में एक पागल महिलाओं के लिए जी का जंजाल बन गया है आए दिन किसी ने किसी महिला के साथ अभद्रता करते नजर आ जाता है महिलाएं डर कर यहां वहां भागने लगती है यह पागल पावर हाउस रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक घूमता रहता है अभी 3 दिन पहले एक लड़की जो पॉम माल में कार्य करती है

अपने काम पर जा रही थी तभी वह पागल युवती को दौड़ाने लगा युवती भाग कर पास की एक दुकान खिलौने वाला में जाकर घुस गई पागल इतने में भी शांत नहीं हुआ वह उस दुकान पर भी पत्थर मारने लगा दुकानदार मो. यासीन मेमन जो कि पेसे से अधिवक्ता भी है ने पुलिस को फोन लगाकर इस बात की सूचना दी CSEB चौकी प्रभारी ने कहा कि मैं तुरंत टीम भेज रहा हूं उसे गाड़ी में बिठाने में आप मदद कर देना लेकिन ना ही टीम आई ना गाड़ी आई और वह पागल इसी तरह लगभग आधा घंटा उस लड़की का बाहर इंतजार करता रहा अधिवक्ता ने 112 को भी फोन लगाकर इसकी सूचना दी लेकिन 112 की टीम का लगभग डेढ़ घंटे बाद फोन आया तब तक वह पागल वहां से जा चुका था पुलिस की इस घोर लापरवाही से किसी बड़े घटना की दस्तक सुनाई दे रही है.

- Advertisement -

यह पहला मामला नहीं है बल्कि कुछ दिन पूर्व एचडीएफसी बैंक के सामने वही पागल एक महिला को दबोच लिया था आसपास के लोगों ने छुड़ाकर महिला को सुरक्षित किया वहीं तीसरा मामला पॉम माल के सामने एक स्कॉर्पियो में परिवार बैठा हुआ था जिसमें महिला और बच्चे शामिल थे यह पागल उस महिला की तरफ लपक रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे डांट डपक कर वहां से भगाया अगर इसको समय रहते इसकी सही जगह नहीं पहुंचाई जाती तो निश्चित ही कोई बड़ा हादसा हो सकता है और पुलिस की लापरवाही का खामियाजा शहर में किसी ने किसी महिला को भुगतना पड़ सकता है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -