कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) होली के त्यौहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज के प्रमुख एवं अन्य निर्माण नागरिक उपस्थित थे.

होली के त्यौहार को लेकर सभी से रायशुमारी की गई जिसमें पार्षद तमेश अग्रवाल ने वार्ड नंबर 5 एवं 6 के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की तो वही पार्षद रवि सिंह चंदेल ने अपने वार्ड पेट्रोलिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयों ने बल के अनुसार यथासंभव पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का आश्वासन दिया है.

बैठक मे प्रभारी कोतवाल महासिंह धुर्वे Si टांकेश्वर यादव एवं ASI चक्रधर सिंह राठौर कि उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुई प्रभारी श्री धुर्वे ने अपील करते हुए कहा कि होली शांति पूर्ण ढंग से मनाये शराब पीकर वहां न चलाये छोटे बच्चों को वहां न दें और जबरदस्ती किसी को ग़ुलाल न लगाएं. उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं सम्मानीय नागरिकों से कहा गया कि अप्रिय स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर पेट्रोलिंग प्रभारी से सीधे संपर्क कर सकते है.
पार्षद धनश्री साहू ने अपने समर्थको के साथ प्रभारी TI महासिंह धुर्वे एवं SI टांकेश्वर यादव को गुलाब फूल देकर होली कि शुभकामनायें दी.

बैठक मे पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद धनश्री साहू, पार्षद पति भोलू यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रफीक मेमन, गुलाम मोहम्मद, मो.अकरम,परविंदर सिंह, ईश्वर पटेल, दुर्गेश शर्मा, पवन कुमार, लक्ष्य चतुर्वेदी उपस्थित थे.




