मुंबई : Ajit Pawar’s plane crash death महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके से धुआं उठता देखा गया। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद ही क्रैश हो गया।
प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार Ajit Pawar’s plane crash death

#WATCH | Crash landing in Baramati | Five people onboard the Mumbai-Baramati charter plane, including Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, died as per initial information by the DGCA.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/6MHqTi6gna
— ANI (@ANI) January 28, 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया। घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में 5 लोगों की मौत Ajit Pawar’s plane crash death

हादसा इतना भीषण था कि विमान में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। डीजीसीए (DGCA) द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई-बारामती चार्टर विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल थे।




