बीजापुर/रायपुर 25 दिसंबर 2025। Four officers arrested for bribery : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत जिला बीजापुर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात की गई इस कार्रवाई में डाक विभाग के चार अधिकारी/कर्मचारी एक साथ 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। इस कार्रवाई से डाक विभाग सहित पूरे प्रशासनिक तंत्र में खलबली मच गई है।
Four officers arrested for bribery

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उपसंभागीय निरीक्षक (डाक) SDI(P) शास्त्री कुमार पैंकरा (बीजापुर), मेल ओवरसियर मलौथ शोभन और अंबेडकर सिंह (मड्डेड, भोपालपटनम, आवापल्ली, बीजापुर क्षेत्र), तथा ग्रामीण डाक सेवक (ABPM) संतोष ऐंद्रिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी एक सुनियोजित तरीके से रिश्वतखोरी में लिप्त थे और विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहे थे।
Four officers arrested for bribery

महिला कर्मचारियों को ट्रांसफर के नाम पर ब्लैकमेल
मामले की पृष्ठभूमि में सामने आया है कि महिला कर्मचारियों की अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में पोस्टिंग के नाम पर कथित तौर पर साठगांठ कर पैसे की मांग की जाती थी। आरोप यह भी है कि कुछ मामलों में यह सौदेबाजी बेहद आपत्तिजनक स्तर तक पहुंच गई थी। इन गंभीर आरोपों को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद प्रारंभिक जांच के उपरांत मामला सीबीआई को अग्रेषित किया गया।सूत्रों की माने तो डाक विभाग में यह Organised Crime(गिरोह) लंबे समय से चला आ रहा है,
विभाग में नई ज्वाइनिंग, Transfar, BO जांच, दोहरा भत्ता और अनगिनत कार्यों के लिए ग्रामीण डाक सेवकों से घुस की मांग किया करते थे।महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग अंदरूनी क्षेत्रो में करने के बाद साठगांठ में पैसे मांगने एंव बिस्तर तक जाने का सौदा लगातार हो रहा था
50 हजार घूस लेते गिरफ्तार Four officers arrested for bribery
सीबीआई ने छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के बस्तर संभाग में सुनियोजित ट्रैप लगाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, टीम ने चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मौके से लगभग ₹50,000 की नकदी जब्त की गई है, जिसे रिश्वत की राशि माना जा रहा है। डाक विभाग में यह कथित “ऑर्गनाइज्ड क्राइम” लंबे समय से चल रहा था। नई ज्वाइनिंग, ट्रांसफर, ब्रांच ऑफिस (BO) जांच, दोहरा भत्ता, और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए ग्रामीण डाक सेवकों से लगातार अवैध वसूली की जाती थी। कई कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनसे पैसे ऐंठे जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
आरोपियों से पूछताछ जारी Four officers arrested for bribery
फिलहाल चारों आरोपियों से बंद कमरे में गहन पूछताछ जारी है। रायपुर से आई सीबीआई की टीम, एसीबी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में और भी नाम सामने आ सकते हैं तथा इस नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं।हालांकि, इस पूरे मामले में डाक विभाग या सीबीआई की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीजापुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और लोग आधिकारिक पुष्टि व आगे की गिरफ्तारी को लेकर नजरें बनाए हुए हैं।




