Korba robbery case डकैती के मामले मे 19 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों ने अस्पताल परिसर मे मचाया हंगामा VIDEO

- Advertisement -

कोरबा।Korba robbery case छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के लिए आरोपियों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके परिजनों ने भारी हंगामा किया।

- Advertisement -

परिजनों का आरोप Korba robbery case 

Korba robbery case 

परिजनों ने कहा की पुलिस जबरदस्ती फंसा रही है,अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोग डकैती में शामिल नहीं हैं और पुलिस द्वारा उन्हें जबरन फंसाया है।वहीं परिजनों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “पुलिसवाला चोर है” के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ऐसे हुई गिरफ़्तारी 5 टीमों ने 100 CCTV फुटेज खंगाले Korba robbery case 

Korba robbery case 
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए कुल 5 टीमें बनाई गई थीं।जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए,250 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई
इसके बाद 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।अरेस्ट किए गए आरोपी कोरबा, जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस का दावा है की “गिरफ्तारी सबूतों के आधार पर की गयी है,पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तारियां तकनीकी सबूतों और जांच के आधार पर की गई हैं।
फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही मामले में अन्य तथ्य भी सामने ला सकती है।

गांव और शहर में बढ़ी चर्चा Korba robbery case 

Korba robbery case 
घटना और उसके बाद हुए हंगामे के कारण क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का माहौल है।स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई और परिजनों के आरोपों को लेकर दो हिस्सों में बंटे दिख रहे हैं।

सौम्या चौरसिया का भी आया नाम Korba robbery case 

इस संबंध में भूपेश बघेल के शासनकाल में मुख्यमंत्री की सचिव रही सौम्या चौरसिया का नाम भी आया था बता दे की सौम्या चौरसिया को भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय से गिरफ्तार किया हुआ था अभी जमानत पर रिहा है पुलिस सौम्या चौरसिया से संबंध होने पर जांच की दिशा को मोड़कर भी जांच कर रही थी की कहीं भ्रष्टाचार का पैसा यहां छुपा हुआ तो नहीं है.

 

बता दे की सौम्या चौरसिया और डकैती हुए व्यक्ति की पुत्री क्लासमेट है और कांग्रेस शासन काल में उसकी पुत्री रायपुर स्थित सौम्या चौरसिया के निवास पर ही रहती थी इसलिए इस बात को भी बल मिलता दिखा की कहीं भ्रष्टाचार का पैसा यहां छुपा हुआ तो नहीं है बाहरहाल इस तरह का कोई तथ्य सामने नहीं आया है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -