कोरबा।Minor’s health deteriorated after delivery जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग आदिवासी युवती के गर्भवती होने पर उसे कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती गर्भवती थी और गुरुवार को उसकी डिलीवरी कराई गई। लेकिन डिलीवरी के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पत्रकारों को इस मामले से दूर रखा गया है एवं मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है.
Minor’s health deteriorated after delivery

बता दें की पहले तो गुप चुप ढंग से किये गए अपरेशन को दबाने का प्रयास किया गया बाद मे खबर धीरे धीरे आम हुई तब अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की सुचना पुलिस को मौखिक और लिखित सुचना भी भेजा। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
Minor’s health deteriorated after delivery

अब सवाल यह उठता है कि मामला नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अगर उस बच्ची का विवाह हो चूका है तब भी पुलिस जाँच का विषय है और अगर शादी नहीं हुई है तो क्या मामला शोषण का है यह भी जाँच विषय है बहरहाल पुलिस ने जाँच कराने की बात कही है. अब देखना यह है की लड़की की उम्र मेडिकल रिपोर्ट मे क्या आती है एवं मामला विवाह का है या का शोषण का.




