Mysterious Zodiac Signs आपने अक्सर अपने आसपास कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा, जो रहस्यमयी किस्म के होते हैं। इन लोगों का मन अक्सर शांत रहता है। आमतौर पर ऐसे लोगों को समझना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि यह लोग अपने विचारों, भावनाओं और लक्ष्यों को मन में रखते हैं। हालांकि यह लोग सामाजिक कार्य व अन्य गतिविधियों में अपनी पूरी भागीदारी दिखाते हैं।
चूंकि ये लोग रहस्यमयी होते हैं, इसलिए बातों को छुपाने में ये माहिर माने जाते हैं। इस कारण कई बार रिश्तों के प्रति इनका बर्ताव जान पाना मुश्किल होता है। परंतु ज्योतिष में इसे ग्रहों का प्रभाव माना जाता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में मौजूद 12 राशियां है। इन सभी का अपना स्वामी ग्रह भी है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति रहस्यमयी, भावुक, हंसमुख व आत्मविश्वासी बनता है। लेकिन आज हम केवल उन राशियों के नाम जानेंगे, जिन्हें रहस्यमयी माना गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कर्क राशि Mysterious zodiac signs

ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि वालों को रहस्यमयी माना जाता है। इस राशि के लोग अक्सर अपनी बातों को मन में रखते हैं। दरअसल, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है, जो मन का कारक है। चंद्रमा के प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती हैं। कर्क राशि के लोग कला कौशल में आगे होते हैं। अपनी बात मनवाना इस राशि वालों को अच्छे से आता है। लेकिन इन्हें समझना आसान नहीं है।
जब भी बात रहस्यमयी राशि वालों की होती हैं, तो कन्या राशि का नाम अवश्य लिया जाता है। ये लोग अपने मन में लक्ष्य रखकर उसपर काम करते हैं। – फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि Mysterious zodiac signs

जब भी बात रहस्यमयी राशि वालों की होती हैं, तो कन्या राशि का नाम अवश्य लिया जाता है। ये लोग अपने मन में लक्ष्य रखकर उसपर काम करते हैं। यह मित्रता तो सबसे रखते हैं। परंतु इनके मन में क्या चल रहा है यह जानना थोड़ा मुश्किल है। रिश्तों के प्रति यह ईमानदार रहते है। परिवार में एकता बनाए रखने में इकना बड़ा हाथ होता है। करियर में भी यह सफलता प्राप्त करते है। लेकिन रहस्यमयी होने के कारण इनके भाव जानने के लिए व्यक्ति को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
वृश्चिक राशि वाले बेहद ही रहस्यमय होते हैं। इनकी बातें और काम दोनों अलग-अलग होते हैं। कोई नहीं जानता है कि कब क्या कर सकते हैं। – फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि Mysterious zodiac signs

वृश्चिक राशि वाले बेहद ही रहस्यमय होते हैं। इनकी बातें और काम दोनों अलग-अलग होते हैं। कोई नहीं जानता है कि यह कब क्या कर सकते हैं। ये लोग अपने में ज्यादा खुश रहते है। अपनी दुनिया में मस्त रहने की इनकी आदत इन्हें सबसे अलग भी बनाती है। इस राशि से मित्रता रखने वाले लोग अक्सर इनकी दाद देते है। परंतु प्रेम जीवन में इन राशि वालों की भावनाओं के बारे में केवल अनुमान लगाया जाता है, क्योंकि यह सभी चीजों को मन में रखते हैं।
कुंभ राशि के लोग शांत होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं। बिजनेस में यह अपने विरोधियों को केवल अपनी बुद्धि से मात दे सकते हैं। – फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि Mysterious zodiac signs

कुंभ राशि के लोग शांत होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी होते हैं। बिजनेस में यह अपने विरोधियों को केवल अपनी बुद्धि से मात दे सकते हैं। इनकी बनाई गई नीतियां अक्सर सफल होती हैं। ये लोग भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं लेकिन इनकी भावनाओं को जानना ही अपने में बड़ी चुनौती होती है। करियर में इनके प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।