ambikapur election result अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी ने 10000 मतों से जीत दर्ज की

- Advertisement -

अंबिकापुर नगर निगम अंबिकापुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय तिर्की को हरा करीब 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। दो बार के महापौर डा. तिर्की को भाजपा की मंजूषा भगत ने बड़े मतों से शिकस्त दी है। वहीं इस चुनाव में इस बार कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल के बड़े दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें मतगणना की प्रकिया अब अपने अंतिम चरणों में है। अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों में से 35 से अधिक वार्डों में भाजपा की जीत हुई है। 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। सुबह 9 बजे से पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर में वोटों की गिनती शुरू हुई। इस बार महापौर के लिए 6 और 48 वार्ड पार्षद के लिए 124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अंबिकापुर के 48 वार्डों में कुल 78764 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -