RTS कालोनी की गलियों को रेल प्रशासन ने किया बंद

- Advertisement -

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत रेलवे की आरटीएस कालोनी में रेल प्रशासन द्वारा एकाएक बैरिकेड लगवा देने से सेंट्रल स्कूल के सामने रोज जाम लगना शुरू हो गया है। इससे आमजन सहित सर्वाधिक परेशानी रेलवे कर्मचारी और उनके परिजनों को हो रही है। उन्हें लंबी दूरी तय कर बाजार, स्कूल, अस्पताल, दुकान जाना पड़ रहा है।

सबसे बड़ी समस्या यह हो गई है कि बैरिकेड लगा देने के कारण आरटीएस कालोनी में रात में पुलिस गश्त बंद हो गई है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में यदि एम्बुलेंस या फायर बिग्रेड को बाहर से बुलाने की जरूरत पड़ी, तो ये वाहन अंदर नहीं आ पाएंगे।

- Advertisement -

सेंट्रल स्कूल के सामने जाम से सब परेशान

रेलवे स्थित सेंट्रल स्कूल के स्टूडेंट्स की छुट्टी दोपहर 1:40 को होती है। बच्चों को साथ ले जाने के लिए उनके अभिभावक बस, कार, रिक्शा, ऑटो आदि से वहां पहुंचते हैं और मुख्य मार्ग पर इतनी जगह न होने से अधिकांश लोग मुख्य मार्ग से लगे आरटीएस कॉलोनी की गलियों में इंतजार करते थे। लेकिन वहां बैरिकेड लगा देने के कारण एक तरह से बाहर के लोगों का आवागमन बंद हो गया है।

भाजपा नेता ने किया विरोध

पूर्व पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के नेता वी रामा राव ने आरोप लगाया कि रेलवे के अधिकारी अपने एक अलग साम्राज्य की परिकल्पना रखते हैं, तभी तो अक्सर रेल अधिकारी अपने क्षेत्र में गैर रेलवे के लोगों के प्रवेश को बर्दाश्त नहीं कर पाते।

उन्होंने कहा कि सालों से रेलवे कालोनी की सड़कों से आमजन का आवागमन हो रहा है, लेकिन कभी भी लोगों को परेशान करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी जाती है। विरोध होने पर तारबाहर की रोड को भी पूर्व में उन्हें खोलना पड़ा था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -