नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं। बैठक से बाहर आने के बाद ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ पांच मिनट बोलने का मौका दिया गया। ममता ने कहा कि उनसे पहले लोगों को 10 से लेकर 20 मिनट तक बोलने दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह विपक्ष से एकमात्र मुख्यमंत्री थीं जो इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इसके बावजूद उन्हें बोलने नहीं दिया गया। ममता बनर्जी ने इसे अपना अपमान बताया है।
यह मेरा अपमान…नीति आयोग की मीटिंग से निकल बरसीं ममता बनर्जी , कहा-सिर्फ पांच मिनट बोलने दिया गया
- Advertisement -





