रायपुर : CG Sai Sarkar Breaking छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर लगातार सरकार काम कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की विष्णु सरकार अब लोगों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर देने जा रही है। इसका संकेत भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दे दिया हैं। सीएम साय ने कहा मोदी की गारंटी मतलब पूरी होने की गारंटी। एक तरफ सरकार जनता से किए वादों को पूरा कर रही है।
CG Sai Sarkar Breaking

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव के ठीक पहले बीजेपी अब गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने जा रही हैं। इसके अलावा जो मोदी की गारंटी में सरकार ने वादा किया है, उसको पूरा करने की बात कह रही है। उसके लिए बजट में 500 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है। मंचों के माध्यम से इस बात का भी जिक्र किया जा रहा है कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।




