पासपोर्ट घोटाला मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन, 32 अधिकारियों-एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज

- Advertisement -

मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को महाराष्ट्र में 33 जगहों पर छापेमारी की। भारी रिश्वत के बदले संदिग्ध पासपोर्ट जारी करने के आरोप में 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने मुंबई में आज यह जानकारी दी। सीबीआई ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने नासिक के अलावा मलाड और लोअर परेल में पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पासपोर्ट विभाग के 14 अधिकारियों के खिलाफ मुंबई और नासिक में 12 मामले दर्ज किए।

सीबीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें 14 पासपोर्ट सहायक, पीएसके के सीनियर पासपोर्ट सहायक और बाकी 18 बाहरी सुविधा एजेंट/दलाल शामिल हैं। ये सभी संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार गतिविधियों में लिप्त हैं। इसके अलावा मुंबई का क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अन्तर्गत आने वाले दोनों शहरों में 33 स्थानों पर छापे मारे गए। आरोपी एक-दूसरे के नियमित संपर्क में थे। ये लोग अपर्याप्त/अधूरे दस्तावेजों के साथ संदिग्ध पासपोर्ट जारी करने या पासपोर्ट आवेदकों के व्यक्तिगत विवरण में हेरफेर करने की साजिश रचते थे।

- Advertisement -

औचक निरीक्षण के दौरान भ्रष्टाचार का चला पता 
सीबीआई टीम ने विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम प्रभाग के सतर्कता अधिकारियों और आरपीओ के अधिकारियों के साथ छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को विदेश मंत्रालय के सतर्कता विभाग के साथ पीएसके में संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान भ्रष्टाचार का पता चला। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट और यूपीआई भुगतान के विश्लेषण से कई लाख रुपये के कुछ संदिग्ध लेनदेन सामने आए। विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज कीं। अधिकारियों ने शनिवार को मुंबई और नासिक में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -