कोरबा जिले के कलेक्टर सभा कक्ष में आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम कोरबा कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सिकल सेल एनीमिया के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सिकल सेल के लक्षण के बारे में जानकारी एवं परामर्श दिया गया। तत्पश्चात कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय से जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर सिकल सेल एनीमिया से लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

- Advertisement -





