TS सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन:छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम ने दी मुखाग्नि; 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थीं

- Advertisement -

सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।

इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था।

- Advertisement -
इंदिरा सिंह की अंतिम संस्कार की तैयारी की तस्वीर।
इंदिरा सिंह की अंतिम संस्कार की तैयारी की तस्वीर।

इंदिरा सिंह के उपचार के लिए टीएस सिंहदेव लगातार उनके साथ रहे। विधानसभा चुनाव के बाद टीएस सिंहदेव कुछ ही समय अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ में दे सके।

एयर एंबुलेंस से पहुंची थीं अंबिकापुर

मुंबई के प्रमुख हॉस्पिटल से उन्हें 13 जून 2024 को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उन्हें टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में रखा गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इंदिरा सिंह ने अंतिम सांसें लीं। इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग तपस्या पहुंचे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -