लोकसभा चुनाव में BJP से नाराजगी के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पहली बार 5 दिन के लिए गोरखपुर में हैं। प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार, 14 जून को भागवत ने कहा- शताब्दी वर्ष में हमें कुछ बड़ा करना है। हर गांव में शाखा लगानी है। हर वर्ग, हर समाज और हर धर्म के लोग शाखा से जोड़े जाएं।
संघ प्रमुख भागवत ने स्वयं सेवकों से कहा- 2025 तक ऐसा कोई गांव न बचे, जहां RSS न हो। यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भागवत संघ को और मजबूत करने का रास्ता दिखा रहे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज शाम को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव में UP के परिणाम आने के बाद योगी से यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।





