CG CM Vishnudev Sai पार्षद दिनेश सोनी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,अंडरब्रिज प्रभावित परिवारों को मुआवजा और बसने के लिए जमीन दें

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ -CG CM Vishnudev Sai कोरबा शहर के मध्य नहर पार रेलवे क्रॉसिंग पर महावीर नगर से संजय नगर स्टेशन मार्ग के बीच वाय शेप में अंडरब्रिज का निर्माण होना है। बहु आवश्यक और बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए हसदेव बराज जल प्रबंधन संभाग रामपुर/ कोरबा के द्वारा बायीं तट नहर के क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों को कब्जा खाली करने के लिए सात दिवस का समय दिया गया है। इसका नोटिस सम्बन्धित परिवारों को दिया गया है।

CG CM Vishnudev Sai
CG CM Vishnudev Sai

इस मामले में वार्ड क्रमांक 11 नई बस्ती के पार्षद दिनेश सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कोरबा विधायक व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उक्त अंडरब्रिज बनने से शहरवासियों को लाभ अवश्य मिलेगा परंतु वहां लगभग 30 से 40 वर्षों से निवास करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

- Advertisement -
CG CM Vishnudev Sai
CG CM Vishnudev Sai

दैनिक रोजी-दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे इन परिवारों के समक्ष आवास और रोजगार की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वर्षों से निवासरत इन परिवारों के लिए यह एक विकट समय है और ऐसे में जरूरी है कि उन्हें सम्मानजनक मुआवजा राशि और जमीन सहित अन्य संसाधनों का लाभ उपलब्ध कराया जाए ताकि उक्त प्रभावित परिवारों के लिए राहत मिल सके और किसी भी प्रकार से कार्य के संचालन में व्यवधान उत्पन्न ना हो।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -