अकलतरा- छत्तीसगढ़ से हज के लिए जाने वाले हाजियों का जत्था छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, एवं सीइओ डॉ एस ए फारुकी के मार्गदर्शन में विशेष विमान से नागपुर से रवाना हुआ सभी हाजी शाम के समय नागपुर के हज हाउस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिन्हें झंडी दिखाकर विमान तल के लिए रवाना किया गया जिसमें आज 288 हाजी शामिल थे।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद इमरान, समीम अख्तर हाजी रज्जाक खान, रुबीना अल्वी, इमरान खान, एवं अकबर बख्शी जावेद नाना, असलम खान, तनवीर खान, जमील अहमद, मोहम्मद आरीफ, अनवर अहमद, शेख यूसूफ अब्दूल शमद, जमील खान, मोहम्मद रियाज खान तथा हज कमेटी के सलीम खान, राजीक अमजद, मोहम्मद युसूफ मल्कानी एवं छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समाज के लोग बडी संख्या में शामिल थे।
हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि शेष हाजियों का समूह 6 जून को बम्बई से रवाना होगा।





