कोरबा ब्रेकिंग-(संतोष कुमार सारथी)जिले के बालको क्षेत्र अंतर्गत अमर सिंह होटल के पीछे बेलगिरी बस्ती में बुधवार की दोपहर आगजानि की घटना सामने आई है। जिसमें समय रहते कार्रवाई किए जाने से नुकसान होने से बचा लिया गया।

पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अं
तर्गत अमर सिंह होटल के पीछे बेलगिरी बस्ती का है। जहां दोपहर को अचानक झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। आग धधकते हुए घरों की ओर बढ़ रही थी, जिसको देखते हुए मामले की सूचना लोगों द्वारा अग्निशमन दल को दी गई। सूचना मिलते ही बालको (भारत एल्मुनियम कंपनी) के अग्निशमन दल मौके पर पहुंचीं एवं आग पर काबू पाया।
बता दे की जिस जगह पर आग लगी है उसके बगल में ही घर मौजुद थे। जिसको समय रहते बुझा लिया गया। अग्नि शमन दल के राजेश कुमार, संजय सेट्ठी, रश्मि, ज्योति प्रकाश का लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।





