मंडप में जूते की माला पहनाकर दूल्हे की पिटाई, VIDEO:कोरबा में गर्लफ्रेंड ने वॉट्सऐप पर दी शादीशुदा होने की जानकारी; वेटर निकला असिस्टेंट मैनेजर

- Advertisement -

कोरबा जिले में दूल्हे को लड़की वालों ने जूते की माला पहना कर जमकर पीटा। दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी लड़की वालों को एक युवती ने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजकर दी। शादी पूरी होने से पहले ही लड़की वालों को दूल्हे की असलियत का पता चल गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार शाम की इस घटना के बाद मामला शांत कराने पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोंकझोंक हो गई।

शादी की रस्म पूरी होने से ठीक पहले गर्लफ्रेंड ने युवक के पहले से शादीशुदा होने का फोटो-वीडियो परिजनों को भेजा। - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

अशोक केवट बेटी की शादी दादू राम नाम के व्यक्ति से तय की थी। दादू राम (30) ने खुद को गुजरात के वडोदरा में सयाजी होटल का असिस्टेंट मैनेजर बताया था। पूरी सच्चाई जाने बिना लड़की वालों ने शादी की तैयारी कर ली थी। मंगलवार को शादी रस्में चल रही थी, इसी दौरान लड़की वालों को व्हाट्सऐप पर गुजरात से आई जानकारी ने परेशान कर दिया।

लड़की वालों को जब पता चला कि दूल्हा दादू राम असिस्टेंट मैनेजर नहीं बल्कि होटल में वेटर है और उसका संबंध वहां किसी लड़की से भी है। तब महिलाओं सहित आसपास के लोगों ने दादू राम की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने दादू राम को जूते की माला भी पहनाई।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -