Fire in coal stock कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट स्टार्टिंग के कोल स्टॉक में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कोयले की ढेर से धुआं देख राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने प्रयास किया। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Fire in coal stock

नगर सेना के दमकल वाहन कर्मी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साइड पर तैनात कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली गई। आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।




