कोरबा : Korba Shree Ramotsav News अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कोरबा शहर भी राम नाम से गूंजता रहा। पूरा शहर रामोत्सव पर भक्ति मय रहा। शहर के चौक चौराहों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। लोग मंदिरों में पूजा करने पहुंचे। इसके अलावा शहर की चौक-चौराहा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Korba Shree Ramotsav News
शहर के टीपी नगर स्थित मुख्य चौक पर हनुमान जी की महा आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा आतिशबाजी भी की गई। वहीं निहारिका स्थित घंटाघर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जहां श्रीराम भगवान के मंदिर को लाइटों से सजाया गया था। शाम होते ही लोग भारी संख्या में वहां पहुंचे श्रीराम भगवान के दर्शन करने लगे।
कोरबा पुराने बस स्टेण्ड मे स्थित राम जानकी मंदिर की सजावट आकर्षण का kendr रही यहाँ पाल परिवार ने फूल की पत्तियों और दिए से जय सिया राम लिखकर अपनी आस्था प्रकट की वही दीया जलनेबके बाद उस मनोरम दृश्य को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गयी देखे वीडियो
Korba Shree Ramotsav News
इसके अलावा शहर के पुराने बस स्टैंड हनुमान मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया और 5100 दीप जलाकर हनुमान जी पूजा अर्चना की गई। वहीं शहर के सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर भी श्रीराम भक्त नजर आए। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।मुड़ापार स्थित मूढ़दाई मंदिर में कॉलोनी वासियों की ओर से एक विशेष आयोजन किया गया,

जहां तालाब के किनारे हनुमान मंदिर में विशेष पूजा सेवा करने के बाद 21 दीप जलाकर प्रसाद का वितरण किया गया। शाम होते ही शहर लाइट से जगमगा उठा और लोग दीपावली की तरह आतिशबाजी और पटाखे फोड़े। इस दौरान राम भक्त काफी संख्या में सड़क पर नजर आए।





