कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ -Major fire in Korba tourist bus कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए सैलानियों की बस में अचानक आग लग गयी जिससे कुछ समय के लिए वाहाँ अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया | जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस पूरी तरह से जलकर रख मे तब्दील हो गयी।
Major fire in Korba tourist bus

बताया जा रहा है कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटन सैलानी पिकनिक पहुंचे थे जहां पिकनिक से वापस लौटते समय अजगर बहार गांव के पास पुष्पराज ट्रैवल्स के एक बस में भीषण आग लग गई बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया। लेकिन बस की आग में काबू नहीं पाया जा सका और जिसके चलते बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई, बस में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।





