चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप में 79 हजार शिकायतें दर्ज:आयोग बोला- इनमें 73% होर्डिंग-बैनर से जुड़ीं; 99% का निपटारा किया

- Advertisement -

18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार (29 मार्च) को कहा कि आयोग का सी-विजिल ऐप आचार संहिता उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ा हथियार बन चुका है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उसके बाद से लेकर अब तक सी-विजिल ऐप पर 79 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

- Advertisement -

EC ने कहा कि अब तक मिली शिकायतों में 99% समाधान कर दिया गया है। इनमें से 89% का समाधान 100 मिनट के अंदर किया गया है। चुनाव आयोग ने ये भी बताया कि 58,500 से ज्यादा शिकायतें अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ हैं। 1400 से ज्यादा शिकायतें पैसे, तोहफे से जुड़ी थीं।

लगभग 3% शिकायतें (2,454) संपत्ति में गड़बड़ी से जुड़ी हैं। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि 535 शिकायतें धमकियों के बारे में थीं। इनमें से 529 का निपटारा हो चुका है। समय सीमा के बाद स्पीकर बजाने की भी 100 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -