16 साल की नाबालिग से रेप की कोशिश: 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पीड़िता को धमकी देकर करा दिया था चुप

- Advertisement -

सरगुजा जिले में 70 साल के वृद्ध ने घर में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप की कोशिश की है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने साढ़े तीन महीने बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, कुन्नी के ग्राम बिनिया निवासी कौरू पटेल (70) के घर रहकर नाबालिग घरेलू काम करती थी। कौरू पटेल की पत्नी की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी। उसके दो बेटे अलग घर बनाकर रहते हैं। वह अकेले ही घर में रहता है। किशोरी को उसने घरेलू काम के लिए रखा था। उसे गांव में पटेल का दर्जा मिला हुआ है। खेती की काफी जमीन होने के कारण वह संपन्न है।

- Advertisement -

रेप की कोशिश, धमकी देकर कराया चुप

कौरू पटेल की नीयत किशोरी देख बिगड़ गई। उसने 13 जनवरी 2024 को किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े उतार दिए। उससे रेप की कोशिश की। किशोरी को उसने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

करीब साढ़े तीन महीने बाद किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद कुन्नी चौकी पहुंचकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी कौरू पटेल उर्फ़ कदरू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -