7 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त:भूपेश-सिंहदेव का दावा 60 से ज्यादा सीटें जीत रहे; साव ने कहा- मजबूती के साथ सरकार बना रहे

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों उत्साहित हैं।

अब तक के 7 एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ सभी में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। खास बात यह है कि दोनों दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

- Advertisement -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -