मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा अज्ञात युवक के शव का अंतिम संस्कार

- Advertisement -

महासमुंद।- ब्लैकआउट न्यूज़-  4 दिनों पूर्व महानदी के पुराने पुल के ऊपर एक 20-25 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षप्त अवस्था मे पाया गया था। सम्भवतः किन्ही अज्ञात लोगों के द्वारा, इस युवक की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने चेहरे को बुरी तरह जलाकर पुल के ऊपर फेंका था।

4 दिनों पश्चात भी इस मृतक नवयुवक की किसी प्रकार शिनाख्ती नहो होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए 21 अक्टूबर को शहर की समाजसेवी संस्था मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों को प्रदान किया गया।
स्थानीय दलदली मार्ग स्थित मुक्तिधाम स्थल में समिति के सदस्य डॉ जे शुक्ला, गोपाल वर्मा,राजू चंद्राकर, ओमप्रकाश औसर, फगवा पटेल, मोहन बावनकर, डॉ एजाज नकवी, विजय ठाकुर आदि ने उक्त अज्ञात युवक के शव का ससम्मान अंतिम संस्कार कार्य सम्पन्न किया।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -