श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, मंत्री लखन देवांगन हुए शामिल

- Advertisement -

श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, मंत्री लखन देवांगन हुए शामिल

बालकोनगर, 26 सितंबर। ‘‘ श्री सर्वेश्वरी समूह के सेवा कार्य सराहनीय व अनुकरणीय हैं। सामाजिक संस्थाओं में सर्वेश्वरी समूह अग्रणी है। ’’ ये उद्गार छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बालकोनगर दैहानपारा स्थित अवधूत आश्रम में आयोजित श्री सर्वेश्वरी समूह के 65वें स्थापना दिवस समारोह में व्यक्त किए।

- Advertisement -
Balco

श्री देवांगन ने कहा कि अघोरेश्वर भगवान राम का मार्ग मानवता को सत्य के मार्ग पर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा की कृपा ग्रहण करने की पात्रता हम सबको विकसित करनी चाहिए। परस्पर सहयोग और सद्भावना से पूज्य अघोरेश्वर के मानव एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को हम सभी निरंतर आगे बढ़ाएं। बालकोनगर के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद और अवधूत भगवान राम सेवाश्रम बालकोनगर के पदाधिकारी श्री सत्येंद्र दुबे ने कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग निर्माण और रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी पूजा है। इस अवसर पर कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

बालकोनगर समूह के शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह की स्थापना जरूरतमंदों की सेवा के लिए हुई है। पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखना ही समूह का उद्देश्य है। 19 सूत्रीय कार्यक्रम समूह शाखाओं द्वारा संचालित हैं। श्री शांडिल्य ने कहा कि दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहने में ही जीवन की सार्थकता है।

समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने सफलयोनी पाठ किया। बालकोनगर के सभी मंदिरों, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में झाड़ु वितरण किया गया। संध्या भजन-कीर्तन के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। श्री अशोक सिंह, श्री मनीष शांडिल्य, श्री आलोक शर्मा, श्री कृषानु दास, श्री अशोक कुमार, श्री गुलाब राणा, श्री सेवक सिंह क्षत्रिय, श्री रामायण सूर्यवंशी, श्री आलोक शर्मा, श्री राधेश्याम कुंभकार, श्रीमती राजकुमारी देवांगन, श्रीमती विमला क्षत्रिय, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती बिंदु दुबे, श्रीमती कुसुम शर्मा, सुश्री ज्योति शर्मा ने आयोजन में उत्कृष्ट योगदान दिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -