वार्ड ब्वॉय पर मरीज के साथ मारपीट का आरोप:कोरबा में ड्रिप लगाते समय छटपटाया, मुक्के से सीने और चेहरे पर मारा;गार्ड पत्नी थी मौजूद

- Advertisement -

कोरबा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने मुक्के से जमकर मारपीट की। विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका पता नहीं चल सका है। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप में पदस्थ पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंतोरा निवासी उमा चौहान के पति धनश्याम चौहान को मंगलवार देर रात जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मरीज की पत्नी उमा चौहान ने बताया कि वो जिला मेडिकल कॉलेज में गार्ड का काम करती है जो निजी कंपनी के अधीन है। उसकी ड्यूटी जिला मेडिकल कॉलेज में रात के वक्त थी। उसके पति की तबीयत खराब हुई तो वह अस्पताल आया।

- Advertisement -

ड्रिप लगाने के दौरान छटपटा ​​​​​​​रहा था, वार्ड ब्वॉय ​​​​​​​ने​​​​​​​ मुक्के से मारा

उसकी हालत को देखते हुए ICU वार्ड में भर्ती कराया गया। उसके पति को ड्रिप लगाया जा रहा था। इस दौरान वह छटपटा रहा था तो ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वॉय ​​​​​​​ने गुस्से में उसके सीने और चेहरे पर मुक्के से मारा, इसके बाद से वह बेहोश हो गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -