कोरबा ( संतोष कुमार सारथी) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आए हैं, जहां बीती रात रिहायशी इलाके में एक युवक द्वारा बंदूक से फायरिंग की घटना सामने आई है, घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आरोपी से पूछताछ जारी हैं। घटना बीती रात लगभग 11 बजे के करीब की बताई जा रही जहां, बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दोनद्रो, संगमनगर के एक मकान में आरोपी गोली दाग कर फरार हो गया था। गोली घरसे के शटर को भेदते हुए दिवाल में जा लगी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कब्जे में ले लिया है, जल्द मामले में खुलासा किया जा सकता है। बहरहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।




