बस्तर में भूकंप के झटके से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग, कार भी जमीन पर धंसी

- Advertisement -

जगदलपुर. बस्तर में भूकंप के झटके महसूस होने से जगदलपुर में हड़कंप मच गया. लोग घरों को छोड़कर बाहर निकले. रात 8 बजकर 02 मिनट में जगदलपुर शहर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक घर के सामने खड़ी एक कार भी जमीन में धंस गई. भूकंप के झटके महसूस होने से सभी शहरवासी अपने-अपने घरों को छोड़कर बाहर निकले. कुछ सेकेंड के लिए सभी लोगों ने कंपन महसूस की. हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -