कोरबा ( ब्लैकआउट न्यूज़ ) छत्तीसगढ़ भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है जिसमे पूर्व गृह मंत्री मंत्री ननकी राम कंवर के खास सिपाह सलार नूर मोहम्मद अरबी को प्रदेश कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

घोषणा के बाद नूर मोहम्मद आरबी ने कहा कि मुझे जो प्रदेश के नेताओं ने जिम्मेदारी सौपी है मैं इसका बखूबी निर्वहन करूंगा इसके पूर्व नूर मोहम्मद आरबी उर्दू आयोग के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.नूर मोहम्मद अरबी के स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद उनके चाहने वालों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी बधाई संदेश प्रेषित की है.





