देसी कट्टा और कारतूस के साथ 3 पकड़े गए:कोरबा में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, अलग-अलग जगह से गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा में सिविल लाइन, रामपुर थाना और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम ने तीन शातिर बदमाशों को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी होली त्योहार और लोकसभा चुनाव के बीच किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। पकड़े गए आरोपी में एक पड़ोसी जिले का रहने वाला हैं, जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज होना बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी रुपेश गिरी गोस्वामी (30 साल) निवासी ग्राम धाराशिव खोखरा थाना पामगढ़ जिला- जांजगीर चांपा, नरेंद्र कुमार चौहान (28साल ) निवासी डेंगू नाला कोहड़िया चौकी सीएसइबी थाना सिविल लाइन कोरबा, कोमल पटेल (28 साल) निवासी पुरानी बस्ती पीपल चौक थाना कोतवाली कोरबा के रहने वाले हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -