कोलकाता मर्डर-रेप केस…छत्तीसगढ़ में डॉक्टर्स की हड़ताल:सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में OPD बंद, मरीजों का नहीं हो रहा इलाज; IMA का भी समर्थन

- Advertisement -

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी OPD सेवाएं ठप हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन OPD बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं पर रोक नहीं है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक 17 अगस्त शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर रविवार सुबह 6 बजे तक अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी जाएगी। जनरल चेक-अप के लिए पहुंचने वाले मरीजों का इलाज नहीं होगा। हालांकि इन 24 घंटे के दौरान इमरजेंसी और कैजुअल्टी सेवाएं जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -