कोरबा/कटघोरा (ब्लैकआउट न्यूज़)केेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोरबा लोकसभा के कटघोरा में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे थे। सभा में अमित शाह को सुनने के लिए दूर-दराज के गांवो से ग्रामीण पहुंचे हुए थे। लेकिन सभा खत्म होने के तुरंत बाद ही सभास्थल से निकल रही महिलांए चैन स्नेचिंग की शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी नकाबपोश महिला ने तीन महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर चैन लूटने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच दो महिलांए तो अपना मंगलसूत्र बचाने में सफल रही, जबकि एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का चैन छीनकर महिला भाग निकली।
- Advertisement -




