संपत्ति के अजब-गजब आंकड़े:भूपेश और सिंहदेव की संपत्ति हुई कम, ताम्रध्वज की बढ़ी, सत्ता से जाते अमर-अजय की संपत्ति घटी, मूणत 6 गुना कर्जदार हुए

- Advertisement -

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकार में मंत्री रहे नेताओं के शपथ पत्र में संपत्ति के अजब- गजब आंकड़े सामने आए हैं। पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव की संपत्ति जहां कम हुई है। वहीं, वन मंत्री मोहम्मद अकबर की संपत्ति न सिर्फ दुगूनी हो गई है और वे तीन गुना कर्जदार भी हो गए। सबसे ज्यादा स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की संपत्ति कम हुई है। 5 साल में उनकी संपत्ति 156.12 करोड़ रुपए कम हो गई है।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संपत्ति में भी 16.95 करोड़ रुपए की कमी हुई है। साथ ही उनका कर्ज भी 29.18 लाख रुपए कम हो गया है। दूसरी तरफ, भाजपा के विपक्ष में आने के बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की संपत्ति साढ़े चार करोड़ कम हो गई। हालांकि, उनका कर्ज भी 60 लाख रुपए कम हुआ है। वहीं, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की संपत्ति में 22 लाख रुपए की कमी आई है। इस दौरान उनका कर्ज 32 लाख बढ़ गया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की संपत्ति 4.54 करोड़ बढ़ी और कर्ज भी 3.36 करोड़ रुपए बढ़ गया।

- Advertisement -

सीएम की सैलरी 2 लाख

प्रदेश के मुख्यमंत्री की सैलरी जुलाई 2022 तक 1.35 लाख रुपए प्रतिमाह थी। 2022 में विधानसभा के मानसून संत्र में वेतन संशोधन विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री के वेतन में 70 हजार रुपए की वृद्धि हुई। अब मुख्यमंत्री की प्रति माह सैलरी 2.05 लाख रुपए है। इसमें वेतन एवं भत्ते भी शामिल हैं।

मंत्रियों की सैलरी 60 हजार रुपए बढ़ गई

दूसरी तरफ, इस संशोधन विधेयक के कारण मंत्रियों की सैलरी 60 हजार रुपए बढ़ गई। मंत्रियों को वर्तमान में 1.90 लाख रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलती है। इससे पहले उनकी सेलरी 1.30 लाख रुपए प्रतिमाह थी। यही नहीं विधायकों की सैलरी में 50 हजार रुपए की वृद्धि की गई थी। फिलहाल, विधायकों को प्रतिमाह सैलरी 1.60 लाख रुपए है। इससे पहले उनकी सैलरी 1.10 लाख रुपए थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -