वार्ड नंबर 39 में महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू 

- Advertisement -

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 सेक्टर 5 पार्षद लोकेश्वर चौहान ने पार्षद कार्यालय में वार्ड की महिलाओं के आवेदन फार्म भरवाए। महिलाओं को दस्तावेजों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उन्होंने कार्यालय में फोटोकॉपी मशीन कम्प्यूटर व फोटोग्राफी की भी सुविधा करवाई। 8 फरवरी गुरुवार तक लगभग 445 फॉर्म भरे गए। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है। वार्ड की महिलाओं के फार्म जमा करवाने प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के संकलन करने में पार्षद लोकेश्वर चौहान, भाजपा महिला मोर्चा मंत्री माहेश्वरी गोस्वाम, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ज्योति परिहार, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पाठक, जितेंद्र महंत आदि का योगदान रहा। पार्षद लोकेश्वर चौहान ने वार्ड की सभी पात्र महिलाओं से अपील की है कि महतारी वंदन के आवेदन फार्म जमा करने वार्ड भाजपा कार्यालय में वे पहुंचे। दस्तावेज बनाने उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। वहां सभी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा करने को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

- Advertisement -

संतोष सारथी बालको

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -