नीतीश 9वीं बार बिहार के CM; भारत पहले टेस्ट में इंग्लैंड से हारा; खड़गे बोले- भाजपाई मोदी को विष्णु का अवतार बना रहे

- Advertisement -

कल की बड़ी खबर बिहार की सियासत से जुड़ी रही। नीतीश कुमार ने 17 महीने बाद फिर NDA का दामन थामा और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक खबर भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

- Advertisement -
  1. PM मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम से पहले बातचीत करेंगे।
  2. नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी CM बनाया गया है। शपथ के बाद नीतीश ने कहा, ‘जहां थे वहीं फिर आ गए हैं और अब इधर-उधर जाने का कोई सवाल नहीं। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।’

    इन मंत्रियों ने शपथ ली: डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा), विजेंद्र प्रसाद (जदयू), श्रवण कुमार (जदयू), विजय कुमार चौधरी (जदयू), संतोष कुमार सुमन (हम) और सुमित सिंह (निर्दलीय) ने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

    राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पहली बार हिंदी राज्य में दाखिल हो रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -