कोरबा में दोस्त की हत्या की कोशिश:अलाव तापते वक्त हुए विवाद में कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा जिले की दर्री थाना पुलिस ने दोस्त की हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना हुई। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 जोड़ी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रजक अली और राघवेंद्र सिंह दोनों लाटा बस्ती के निवासी हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। बुधवार देर रात दोनों बस्ती में अपने दूसरे दोस्तों के साथ ठंड से राहत पाने अलाव का सहारा ले रहे थे। इस दौरान रजक अली और राघवेंद्र के बीच आग तापने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

- Advertisement -
आरोपी राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार।
आरोपी राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार।

इसके बाद घर से कुल्हाड़ी लाकर राघवेंद्र ने रजक अली पर हमला कर दिया। हमले में रजक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अलाव तापते वक्त दोस्तों के बीच हुआ था विवाद।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -