कड़ाके की ठंड:शहर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा, शाम के बाद सड़कों पर आवाजाही कम, सुबह छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी

- Advertisement -

कड़ाके की ठंड में शाम छह बजे के बाद सड़कों पर लोगाें की आवाजाही कम हो गई है। लोग गर्म कपड़ों में भी जरूरत के मुताबिक ही बाहर निकल रहे हैं। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23.08 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अ​धिक ठंडा पेंड्रारोड रहा। यहां 7.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

तापमान में लगातार गिरावट के असर से बुधवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह की पाली में लग रहे छोटे बच्चों के स्कूलों में नजर आ रहा है। सुबह 8 बजे से लग रहे स्कूलों में छोटे बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिडिल ​स्कूल के बच्चों के लिए फिर भी यह परेशानी कम है, लेकिन नर्सरी से क्लास पांच तक के बच्चों को सुबह से तैयार करना मुश्किल हो रहा है।

- Advertisement -

हर साल जिला प्रशासन की तरफ से अधिक ठंड पड़ने पर स्कूल के समय में फेरबदल किया जाता रहा है। लेकिन, इस बार अब तक ऐसा कोई फेरबदल स्कूल के समय में नहीं किया गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोग तय समय में अपना काम निपटा ले रहे हैं, ताकि उन्हें शाम को अंधेरा होने के बाद बाहर न रहना पड़े और वे समय पर घर पहुंच जाएं। अधिक ठंड होने की वजह से बाजार में गर्म कपड़ों की अधिक डिमांड हो रही है।

लगातार दूसरे दिन पारा 10 डिग्री रहा, जमने लगी ओस की बूंदें…

शहर का मौसम बेहद ठंडा हो चुका है, जिससे सुबह ओस जमने लगा है। सुबह के समय इन्हें गार्डन या खेतों में देखा जा सकता है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था जो बुधवार को और कम होकर 10. 2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह कड़ाके की ठंड होने की वजह से लोग सैर करने बाहर नहीं निकले। शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -