कंगना रनोट BJP से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव:पिता बोले- सीट का फैसला पार्टी करेगी; 2 दिन पहले नड्‌डा से मिली थीं

- Advertisement -

हिमाचल की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अगले साल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उनके पिता अमरदीप रनोट ने दी है। उन्हें किस सीट से टिकट मिलेगा यह पार्टी तय करेगी।

कंगना ने दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले कंगना के चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई थी। इसमें उन्हें बीजेपी का अगला उम्मीदवार बताया गया था। हालांकि कंगना ने सोशल मीडिया पर इसे अफवाह बताया था।

- Advertisement -
चंडीगढ़ से नाम चर्चा में आने पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने की बात को अफवाह बताया था।
चंडीगढ़ से नाम चर्चा में आने पर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ने की बात को अफवाह बताया था।

कंगना इन तीन में से किसी सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

  • मंडी: कंगना मूल रूप से हिमाचल के मंडी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने कल्लू जिले के मनाली में अपना घर बनाया है। ये दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं। इसलिए कंगना के मंडी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं
  • चंडीगढ़: यहां से दो बार की सांसद किरण खेर पर विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि मुंबई में ज्यादा रहती हैं। जनता की समस्या सुनने के लिए नहीं होती हैं। वहीं कंगना का नाम आने की दो मुख्य वजह हैं। पहली- उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है। दूसरी- चंडीगढ़ के काफी वोटर हिमाचल से संबंध रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंगना ने चंडीगढ़ के एक VIP सेक्टर में हाल ही में कोठी भी खरीदी है।
  • मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी उनके नाम की चर्चाएं हैं। मथुरा में उनका काफी आना-जाना लगा हुआ है। अभी चंडीगढ़ और मथुरा दोनों जगह से बॉलीवुड स्टार बीजेपी की सांसद हैं।
हिमाचल के कुल्लू में 2 दिन पहले कंगना रनोट और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की मुलाकात हुई थी
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -