आईएमजेयू : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 27 दिसम्बर को 

- Advertisement -

रायपुर, 26 दिसम्बर। इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईएमजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 27 दिसम्बर को किया गया है।

 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईएमजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इसका आयोजन रायपुर स्थित पुजारी पार्क में दोपहर 12 से संध्या 5 बजे तक होगा। इस दौरान प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन भी रखा गया है। बैठक में आईएमलेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर, महासचिव रोहिताश सैन सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अनिल पुसदकर, उपाध्यक्ष राहुल चौबे, महासचिव (संगठन) नौशाद खान, कोषाध्यक्ष निशा द्विवेदी तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा भागीदारी की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अन्य राज्यों से प्रमुख पदाधिकारी भी सम्मिलित हो रहे हैं। प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की जिला एवं तहसील स्तर की इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के लिए बड़े स्तर पर तैयार की गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे तथा सम्मेलन में इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन को विस्तार देने तथा पत्रकारों के हितों के मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सम्मलेन में कोरबा जिला इकाई के पदाधिकारी, सदस्य तथ अन्य पत्रकार सम्मिलित होंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -